COMPUTER LAB

COMPUTER LAB

C - COMMONLY
O - OPERATED
M - MACHINE
P - PARTICULARLY
U - USE FOR
T - TECHNICAL
E - EDUCATION AND
R - RESEARCH

सारी दुनिया आपसे बस एक बटन की दुरी पर हैI जी हां, कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसने दुनिया को आपके पास ला दिया हैI यह विज्ञान का एक अद्भुत वरदान हैI

विज्ञान ने मनुष्य को अनेक शक्तियां तथा सामर्थ्य प्रदान किये हैंI किंतु कंप्यूटर उन सबसे विस्मयकारी हैI मानव ने अपने दिमाग का उपयोग कर इसे बनाया और एक ऐसी मशीन तैयार हुई जो मानव मस्तिष्क से भी तेज हैI कुछ सोचने कि जरुरत नहीं है, जो जानकारी चाहिए इंटरनेट पर उपलब्ध हैI गणित के कठिन से कठिन सवाल क्षण भर में हल कर लीजिये-शत-प्रतिशत शुद्ता के साथI शिक्षा के क्षेत्र में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण हैI सभी विषयों में पढ़ाई में, पुस्तकों कि छपाई में यह काम आता हैI

विज्ञापनों में, मनोरंजन के क्षेत्र में कंप्यूटर ने क्रांति ला दी हैI बैंकों, रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, हवाई अड्डों हर स्थान पर कंप्यूटर मदद करता हैI युद्ध संचालन में भी यह काम आता हैI आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर कि सहायता महत्वपूर्ण हैI इसकी महता को देखते हुए आज सभी के लिए इसकी जानकारी प्राप्त करना तथा इसका प्रयोग सीखना आवश्यक होता जा रहा हैI इसके प्रशिक्षण की सुविधाएँ आज विद्यालयों, कॉलेजों तथा अनेक निजी संस्थानों में उपलब्ध हैI वास्तव में यह कामधेनु के समान हर समस्या को दूर करने में सक्षम हैI

विद्यालय के कंप्यूटर लेब की विशेषताऐ :

1.हमारी स्कूल में दो कंप्यूटर लेब है , जो १४० कंप्यूटर से सुसज्जित है|
2.सभी कंप्यूटर IBM SERVER के साथ लेन से जुड़े हुए है |
3.सभी कंप्यूटर में इन्टरनेट और Wi- Fi की सुविधा प्रदान की गई है|
4.हर विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से एक कंप्यूटर प्रायोगिक कार्य के लिए प्रदान किया जाता है |
5.दोनों कंप्यूटर लेब में प्रोजेक्टर द्वारा शिक्षा दी जाती है|

6.दोनों कंप्यूटर लेब वातानुकूलित है |
7.हर विद्यार्थी को हर सप्ताह में १ घंटे का पिरीयड होता है जिसमे उनको आधा घंटा प्रोजेक्टर पर डेमो दिखाया जाता है तथा दूसरे आधे घंटे में प्रेक्टिकल करवाया जाता है |
8.दोनों कंप्यूटर लेब CCTV केमेरे से सुसज्जित है|
9.अनुभवी शिक्षको द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है |
10.अग्निरोधक साधन साम्रुग्री , जनरेटर तथा स्टेबिलाइजर की व्यवस्था |