Karate

मार्शल आर्ट्स की जानकारी तथा उसके लाभ

मार्शल आर्टस अर्थात युद्ध कला :-

मार्शल आर्टस का उद्भव भारत से ही हुआ है | मानसिक और शारीरिक रोग मार्शल आर्ट्स का नियमित अभ्यास करने वाले व्यक्तियों से दूर रहते हैं |

कराटे :- (करा- खाली ; टे- हाथ )

कराटे जापानी शब्द हैं | कराटे का अर्थ है खाली हाथ से लड़ने वाली कला |
मार्शल आर्टस को अलग –अलग देशों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे कि चीन में कुंग-फू, जापान में कराटे , कोरियो में टाईकोंडो , तथा थाईलेंड में मोआथाई के नाम से जाना जाता है |

मार्शल आर्टस के अभ्यास का लाभ

मार्शल आर्ट्स के नियमित अभ्यास से ब्लडप्रेशर, डायाबिटीज, लकवा तथा गठिया जैसी कई बीमारियाँ में सुधार होता है |
मार्शल आर्ट्स शारीरिक शिक्षा का ही भाग है | इसे सीखने की कोइ निश्चित आयु नहीं है | किसी भी उम्र का व्यक्ति इसे सीख सकता है |
■ एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है |
■ शरीर स्वस्थ रहता है |
■ ज़रूरत पड़ने पर अपनी तथा अन्य व्यक्तियों की मदद कर सकते हैं |
■ एक व्यक्ति बिना हथियार के कई व्यक्तियों से मुकाबला कर सकता हैं |